मनोरंजन

पूजा हेगड़े ने देर रात मेहनत कर सजाया room , Video शेयर कर बताया किस बात का हो रहा है जश्न?

Triveni
18 April 2021 6:25 AM GMT
पूजा हेगड़े ने देर रात मेहनत कर सजाया room , Video शेयर कर बताया किस बात का हो रहा है जश्न?
x
साउथ फिल्म अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ फिल्म अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) के सेट से जुड़ी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने उन दिनों को याद किया था जब जिंदगी एकदम नॉर्मल थी। लोग बिना मास्क के ही फ्री घूम सकते थे। ये तस्वीर यूरोप ट्रिप के दौरान की थी। जिसे एक्ट्रेस ने शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया था। अब एक्ट्रेस ने कुछ वीडियोज और एक और मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने बीती रात अपने घर पर खूब धमाल किया है। Also Read - Entertainment News of The Day: Pathan सेट पर कोरोना का खौफ, क्वारंटाइन हुए Shah Rukh Khan तो Malaika Arora ने गुपचुप कर ली Arjun Kapoor से सगाई?

एक्ट्रेस इस वीडियो में खुद पूरा घर सजाती दिख रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि आखिर वो अपने घर को इतना क्यों सजा रही हैं। दरअसल, बीते दिन अदाकारा पूजा हेगड़े के पिता का बर्थडे था। एक्ट्रेस ने ये पार्टी अपने पिता के 60वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए प्लान की थी। जिसमें पूरी फैमिली मजे से एन्जॉय करती नजर आईं। पूजा हेगड़े के पिता भी इस मजेदार वीडियो में मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पूजा हेगड़े का ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं पूजा हेगड़े
साउथ फिल्म अदाकारा पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम सिनेमाघरों में दस्तक देने ही वाली हैं। इस फिल्म को जुलाई महीने में रिलीज किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा एक्ट्रेस थलापति विजय की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। तो हाल ही में एक्ट्रेस का फिल्म आचार्य से फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। जिसमें वो टॉलीवुड स्टार राम चरण की बांहों में झूलती दिखी थीं। इतना ही नहीं, पूजा हेगड़े अखिल अक्किनेनी की फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर में भी नजर आएंगी।


Next Story