मनोरंजन

Pooja Hegde बनी नए घर की मालकिन, हाथ में नारियल थाम पूजा करती दिखीं एक्ट्रेस

Rounak Dey
23 Jan 2022 8:37 AM IST
Pooja Hegde बनी नए घर की मालकिन, हाथ में नारियल थाम पूजा करती दिखीं एक्ट्रेस
x
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।

आम जनता हो या फिर बी-टाउन स्टार्स अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का एक सपना होता है। अब तक बी-टाउन की कई हस्तियों ने सपनों की नगरी मुंबई में नया आशियाना खरीदा। वहीं साउथ और बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी मुंबई में अपना खुद का अपार्टमेंट खरीदा।




पूजा ने एक साल पहले मुंबई में इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट को खरीदा है। वहीं अब पूजा ने अपने घर में हुईं गृहप्रवेश पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर में वह पूजा करती दिख रही हैं। शेयर की इस तस्वीर में पूजा व्हाइट कलर की खूबसूरत लहंगा-चोली पहनी हुई है।
एक्ट्रेस ने बालों में सफेद गजरा लगाया हुआ है। एक्ट्रेस हाथ में नारियल पकड़े पूजा की रसमें निभाती दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर कर पूजा ने लिखा-'1 साल से इस दिन का इंतजार था। सभी सपने पूरे हुए। बस खुद पर भरोसा बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें। जिद्दी दिल के आगे कायनात झुक जाती है।' कैप्शन के साथ ही उन्होंने एक होम की इमोजी भी लगाई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा ने पिछले साल जनवरी महीने में खरीदा था। ये एक्ट्रेस का पहला घर है। जिसे अदाकारा ने खुद से खरीदा है। ये वाकई उनके लिए बेहद खुशनुमा पल है।
काम की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह थलापति विजय के साथ फिल्म 'बीस्ट' में भी नजर आएंगी। बाॅलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।

Next Story