मनोरंजन

तारा सिंह को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है पूजा, हफ्तेभर में Dream Girl 2

Tara Tandi
1 Sep 2023 6:10 AM GMT
तारा सिंह को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है पूजा, हफ्तेभर में Dream Girl 2
x
इन दिनों आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल बनकर अपना जादू चला रहे हैं। करम की मस्ती और पूजा की अदाएं दोनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, जिससे फिल्म का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है। अब ड्रीम गर्ल 2 ने गदर 2 के बराबर कमाई शुरू कर दी है। आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। ऐसे में नई फिल्म से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, जो ड्रीम गर्ल 2 पूरी करती दिख रही है।
ड्रीम गर्ल 2 को रिलीज हुए अभी 7 दिन ही हुए हैं और एक हफ्ते में फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है, क्योंकि ड्रीम गर्ल 2 को वीकेंड पर ज्यादा दर्शक मिल सकते हैं। ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ से खाता खोला। वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब फिल्म के ताजा बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने रक्षाबंधन की छुट्टी पर कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश की और सफल रही। बुधवार को ड्रीम गर्ल 2 ने 7.50 करोड़ की कमाई की।
गुरुवार को यह आंकड़ा और बढ़ गया. सैकनिल्क के मुताबिक, ड्रीम गर्ल 2 ने 31 अगस्त को देशभर में करीब 8 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिनों में करीब 67.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। आपको बता दें कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गदर 2 ने गुरुवार को 7.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
1 दिन- 10.69 करोड़
2 दिन- 14.02 करोड़
3 दिन- 16.00 करोड़
4 दिन- 5.42 करोड़
5 दिन- 5.87 करोड़
6 दिन- 7.50 करोड़
7 दिन- 8.00 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 67.50 करोड़
Next Story