मनोरंजन
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने किया खुलासा, आखिर क्यों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आई?
jantaserishta.com
25 July 2023 5:58 PM IST

x
मुंबई: एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के अपकमिंग एपिसोड में घर के सदस्यों को बताया कि वह शो में क्यों आई हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के को-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत में पूजा ने बॉलीवुड में अपनी यात्रा के बारे में बात की और कहा कि वह अभी भी नई चीजों को आजमाने में ठीक महसूस करती हैं।
पूजा भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ में जो कुछ भी किया है, उसके बारे में सोचकर उन्हें कुछ भी बुरा नहीं लगता है। पूजा ने कहा, "मुझे अपने किए गए कामों का कोई पछतावा नहीं है, मुझे लगता है कि कम से कम कोशिश करना जरूरी है, इससे या तो आप कुछ खोते हैं या सब कुछ पा लेते हैं।" शो के बारे में उन्होंने कहा, "हम यह नहीं छिपा सकते कि हम क्या हैं और कौन हैं। दर्शक सब कुछ समझते हैं। हममें से कोई एक ही जीतेगा, कोशिश करना और अपना बेस्ट देना जरुरी है।"
आने वाले एपिसोड में पूजा को नॉमिनेशन टास्क के लिए भी विशेषाधिकार मिलेगा क्योंकि फिलहाल वह घर की कैप्टन हैं। पूजा को यह तय करने का अधिकार है कि किसे नोमिनेट करना है। पूजा भारतीय फिल्म निर्माता, महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की सौतेली बहन हैं।
उन्होंने 1989 में महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई। उन्हें सफलता रोमांस-कॉमेडी 'दिल है कि मानता नहीं' से मिली। आखिरी बार वह बड़े पर्दे पर 'सड़क 2' में नजर आई थीं। यह फिल्म 20 साल बाद निर्देशक के रूप में महेश भट्ट की वापसी थी। फिल्म की कहानी अपने पूर्ववर्ती की घटनाओं के 29 साल बाद की है।
Tagsपूजा भट्टएक्ट्रेस पूजा भट्टपूजा भट्ट खुलासाबिग बॉस ओटीटी 2बिग बॉसPooja BhattActress Pooja BhattPooja Bhatt RevealedBig Boss OTT 2Big Boss
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





