मनोरंजन

पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट में कहा- मेरी दुनिया का केंद्र थे पापा

jantaserishta.com
26 Nov 2026 9:18 AM IST
पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट में कहा- मेरी दुनिया का केंद्र थे पापा
x
मुंबई: अभिनेत्री पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का हाल ही में निधन हो गया है। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा कीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पिता के परिवार और दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पल शामिल हैं।
उन्होंने लिखा, "20 नवंबर को मैंने अपने पापा को खो दिया। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया और मैं उन तक पहुंच भी नहीं पाई और मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नही हो रहा है। पापा, आपकी आवाज आज भी मेरे कानों में गूंजती है और आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में रहेगी।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "पापा, आप मेरी दुनिया के केंद्र थे और मेरी पूरी दुनिया आपके ईर्द-गिर्द घूमती थी। मैंने कभी एक दिन भी आपके बिना जीने के बीरे में नहीं सोचा था। आप एक अच्छे पिता, हमेशा मेरा और हमारे परिवार ख्याल रखने वालों में से थे।"
पूजा ने अपने पिता के स्वभाव पर रोशनी डालते हुए लिखा, "आप एक बेहतरीन अधिकारी, जिन्होंने 2 युद्ध लड़े और गर्व के साथ देश की सेवा की। आपकी हंसी, आपका हंसमुख अंदाज, हर महफिल की जान होना, मम्मी के लिए आपका प्यार और सम्मान, आपका गाना, और रोज की जिंदगी में आपका मार्गदर्शन, आपका हैंडसम, नेक और शानदार होना, ये सारी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।ये मेरी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर है। मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और आपको जानने वाले हर शख्स के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। मुझे पता है आप अब सबसे ऊंचे स्वर्ग में हैं।"
अभिनेत्री पूजा बत्रा एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवा दी है। अभिनेत्री के सिर्फ पिता तो सेना में कर्नल थे, लेकिन शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल अभिनेत्री पूजा बत्रा के पिता के चचेरे भाई थे। इससे पहले भी अभिनेत्री पूजा बत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए इस रिश्ते का जिक्र करते हुए उन पर गर्व जताया था। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हुए थे और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story