मनोरंजन

पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, BOLD LOOK ने इंटरनेट की बढ़ाई गर्मी

Triveni
8 Jun 2021 9:45 AM GMT
पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, BOLD LOOK ने इंटरनेट की बढ़ाई गर्मी
x
पूजा बत्रा फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पूजा बत्रा फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए वो यहां अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके बोल्ड लुक ने इंटरनेट की गर्मी बढ़ा दी है।


पूजा भट्ट ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी है। साथ ही रेड कलर की इयररिंग्स कैरी की है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल की है।
45 वर्षीय पूजा बत्रा ने खुद अपनी उम्र का जिक्र किया और कैप्शन में लिखा कि '40 के पार की उम्र भी कमाल है।' साथ ही हैशटैग दिया- 40isthenew20.वाकई उन्हें देखकर कोई भी कहेगा कि वो 20 साल की उम्र की हीरोइनों को भी खूबसूरती और फिटनेस में मात दे रही हैं।
उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- 'सो सो हॉट'। एक अन्य ने लिखा- 'गॉर्जियस'। एक फैन लिखते हैं कि 'अमेजिंग तस्वीरें'।फिल्मों से दूर पूजा फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। साल 2019 में उन्होंने अभिनेता नवाब शाह के साथ शादी की।
फिल्मों में आने से पहले पूजा मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम रह चुकी हैं। वो अपनी हाइट और फिट बॉडी की वजह से तारीफें बटोरती थीं। पूजा को फिल्म 'विरासत' के लिए जाना जाता है। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और तब्बू थे। फिल्म हिट रही थी और पूजा के काम को भी पसंद किया गया था।
बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। साल 2001 के बाद पूजा ने कई मलयालम फिल्में की हैं। पूजा की मुख्य फिल्मों में 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'नायक', 'जोड़ी नंबर 1' और 'ताज महल' हैं। वो पिछली बार 2017 में आई 'मिरर गेम' में दिखी थीं।


Next Story