भारत

नदी में फंसे मजदूरों की पुलिस ने बचा ली जान, जानें कैसे हुआ ये सब?

jantaserishta.com
11 July 2023 9:32 AM IST
नदी में फंसे मजदूरों की पुलिस ने बचा ली जान, जानें कैसे हुआ ये सब?
x

DEMO PIC 

पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विकासनगर: पुल नंबर एक डाक्टरगंज में यमुना नदी में फंसे मजदूरों की पुलिस ने जान बचा ली। पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ पुल नंबर एक डाक्टरगंज में यमुना नदी से रेस्क्यू कर 12 मजदूरों को सुरक्षित बचाया। सभी रविवार की रात नदी के एक टापू पर फंसे थे।
फंसे लोगों में बच्चे और महिलाएं भी थी। जिनकी जान संकट में थी। उक्त मजदूर अलीगढ़ के बताये जा रहे हैं, जो नदी में रेता बजरी छानने का काम करते हैं। जिन्होंने पुलिस को नदी में फंसे होने की सूचना दी।
दरअसल, पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते मजदूर एक टापू में फंस गये, जो रात से खतरनाक लहरों के बीच भूखे-प्यासे पानी कम होने का इंतजार करते रहे। लेकिन, पानी बढ़ता ही गया।
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। विकासनगर बाजार पुलिस चौकी के एसआई विवेक भंडारी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस व एसडीआरएफ जवानों ने अपनी जान पर खेलकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story