मनोरंजन

नाना पाटेकर के निधन पर पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

jantaserishta.com
9 Oct 2026 9:06 AM IST
नाना पाटेकर के निधन पर पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
x
पणजी: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत (अननेचुरल डेथ) का केस दर्ज किया है। यह केस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है और इसकी जांच पीएसआई नितिन नाईक कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को उनके डोना पाउला स्थित निवास से मणिपाल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया। जांच के तहत पुलिस पंचनामा करेगी, जीएमसी में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी।
फिलहाल पुलिस मौत के हालात और कारणों की जांच कर रही है। अगर मौत प्राकृतिक पाई जाती है तो केस बंद किया जा सकता है, लेकिन अगर कोई साजिश या संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने गुरुवार सुबह मीडिया को बताया था, "हमने यहां अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था और फिर हमें पुलिस केस बनाना पड़ा।"
डॉक्टर ने यह भी बताया था, "जहां तक हमें बताया गया है, वह हृदय रोग के मरीज थे और दवा ले रहे थे।" नाना पाटेकर का निधन गुरुवार तड़के गोवा में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें सुबह 5.20 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया गया, जिसके बाद अभिनेता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे। उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना पाटेकर 28 साल के थे। उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story