मनोरंजन
सैफ अली खान हमले मामले में पुलिस का एक्शन जारी, एक संदिग्ध को MP से उठाया
jantaserishta.com
18 Jan 2025 3:58 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस एक्शन मोड में है. मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार यानी 17 जनवरी को भी एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. हालांकि बाद में पता चला था कि संदिग्ध का इस केस से कोई लेना देना नहीं है.
बता दें कि आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें तैनात की हैं. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच नजर आया था. हमले के बाद सुबह 8 बजे तक संदिग्ध बांद्रा इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई.
पीटीआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों ने दादर में एक मोबाइल की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट की है, जहां सैफ अली खान पर हमला करने के बाद संदिग्ध इयरफोन खरीदने गया था. संदिग्ध "इकरा" नामक दुकान पर आया था. दुकान पर काम करने वाले हसन ने बताया कि वह (संदिग्ध व्यक्ति) मेरी दुकान पर आया और 50 रुपये में इयरफोन खरीदा. उसने मुझे 100 रुपये दिए, मैंने उसे 50 रुपये लौटा दिए और वह दुकान से चला गया. कुछ पुलिस अधिकारी कल (शुक्रवार) दुकान पर आए और सीसीटीवी फुटेज ले गए. उन्होंने उस व्यक्ति (संदिग्ध व्यक्ति) के बारे में पूछताछ की. मुझे नहीं पता था कि उसने क्या किया है.
Tagsसैफ अली खान पर हमलासैफ अली खानमुंबईमुंबई पुलिसAttack on Saif Ali KhanSaif Ali KhanMumbaiMumbai Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





