मनोरंजन
सेट पर पागलपंती करते दिखे खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स, केपटाउन में जमकर मस्ती कर रहे हैं टीवी सितारे
Shubhra Nandy
16 May 2021 10:34 AM IST

x
टीवी सितारे इन दिनों केपटाउन में रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी सितारे इन दिनों केपटाउन में रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स जमकर पागलपंती करते नजर आ रहे हैं। कुछ समय में ही ये सभी सितारे एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए हैं। ऐसे में ये सभी सितारे एक साथ मिलकर केपटाउन में महफिल जमा रहे हैं।
अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी 11 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट है। कम उम्र होने के बाद भी अनुष्का सेन सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। Also Read - 'वीडियो बना दे' गाने में पहली बार साथ काम करने के अनुभव को आस्था गिल और सुख ई ने किया शेयर, देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी छोटी बच्ची की तरह सोर मचाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी बहुत क्यूट लग रही हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी के साथ आस्था गिल भी जमकर धमाल मचाती दिखीं।
सभी कंटेस्टेंट्स के साथ तस्वीर क्लिक करवाते समय राहुल वैद्य ने भी जमकर टशन दिखाया। वहीं सौरभ राज जैन भी अपनी धुन में डांस करते नजर आ रहे हैं।
सेट से लीक हो रही तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि खतरों के खिलाड़ी 11 के सितारे सेट पर जमकर मस्ती कर रहे हैं।इस तस्वीर में अर्जुन बिजलानी और निक्की तम्बोली के साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। Also Read - आस्था गिल के गाने 'क्रेजी लेडी' ने मचाई धूम, 2020 का लव एंथम हैं सॉन्ग
इस तस्वीर में अर्जुन बिजलानी अपने नए दोस्त सौरभ राज जैन के साथ रंग जमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इन दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।इस तस्वीर में निक्की तम्बोली, अर्जुन बिजलानी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। स्टंट परफॉर्म करने से पहले निक्की तम्बोली अर्जुन बिजलानी के साथ सेल्फी लेती दिखीं।
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के दौरान सना मकबूल एक से बढ़कर एक हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ने सना मकबूल को अपने कंधे पर बैठा रखा है।
इस तस्वीर में विशाल आदित्य सिंह, खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। लगता है कि केपटाउन में विशाल आदित्य सिंह को नए दोस्त मिल गए हैं।खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं। फैंस इन सितारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
Next Story





