मनोरंजन

प्लेबैक सिंगिंग अरिजीत सिंह का आज 34वां जन्मदिन पर, देखें इनके 5 वायरल गाने

Tara Tandi
25 April 2021 8:12 AM GMT
प्लेबैक सिंगिंग अरिजीत सिंह का आज 34वां जन्मदिन पर, देखें इनके 5 वायरल गाने
x
गायक अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गायक अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर हम उनके 5 लोकप्रिय गाने आपके लिए लेकर आए हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगेl इन गानों ने अरिजीत सिंह को काफी लोकप्रियता दिलाई हैl अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग के राजा माने जाते हैंl उन्होंने अपनी दिलकश आवाज से सभी का मन मोह लिया हैl 25 अप्रैल को वह अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैl

2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिलीl इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गाने दिएl 2013 के बाद अरिजीत सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैंl अरिजीत के 5 गाने आज भी काफी फेमस है:
आबाद-बर्बाद
यह गाना फिल्म लूडो का हैl इसमें अरिजीत सिंह ने आवाज दी है और इसे म्यूजिक प्रीतम ने दिया हैl यह गाना 2020 में रिलीज हुआ थाl यह एक रोमांटिक गाना हैl

तुम ही हो
यह गाना सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का हैl इसे अरिजीत सिंह ने गाया हैl वही इसे मिथुन ने लिखा थाl यह गाना 20 मई 2013 का रिलीज हुआ थाl यह गाना आज भी अरिजीत के प्रशंसकों का पसंदीदा हैl

अगर तुम साथ हो
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा का गाना अगर तुम साथ हो अरिजीत सिंह और अलका याग्निक ने मिलकर गाया थाl यह गाना 2015 में आया थाl यह गाना आज भी काफी लोकप्रिय हैl

नशे सी चढ़ गई है

यह गाना बेफिक्रे फिल्म का हैl यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थीl यह एक पेपी नंबर है और इससे यह भी पता चल गया कि अरिजीत सिंह रोमांटिक गाने के अलावा पेपी नंबर भी गा सकते हैंl
चन्ना मेरेया
अरिजीत सिंह का यह गाना फिल्म ए दिल है मुश्किल से हैl यह गाना भी काफी पसंद किया गया थाl अरिजीत सिंह कई फिल्मों में गाना गा चुके हैंl

अरिजीत की गायकी और आवाज आज भी काफी मधुर और लोगों को पसंद आती हैl उनके कंसर्ट आज भी सुपरहिट और हाउसफुल होते हैंl अरिजीत सिंह कई फिल्मों में गाना गाने वाले हैं।


Next Story