मनोरंजन
ऐश्वर्या के हाथ में दिखा प्लास्टर, आराध्या के साथ कान्स के लिए रवाना
SANTOSI TANDI
16 May 2024 9:48 AM GMT
x
मुंबई : फ्रांस में 14 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है, जो 25 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ऐश्वर्या बुधवार (15 मई) देर रात अपने बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स के लिए रवाना हुईं। पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर लगा था। ऐश्वर्या ने शोल्डर स्लिंग पहना था। ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या के दाएं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है।
ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर आराध्या का सपोर्ट लेकर चलती नजर आईं। हालांकि चोट के बाद भी ऐश्वर्या के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। उन्होंने ब्ल्यू कलर का लॉन्ग कोट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। आराध्या ने ब्ल्यू हुडी और ब्लैक लॉअर पहना था। ऐश्वर्या के एक हाथ में प्लास्टर था और दूसरे हाथ से उन्होंने आराध्या का सहारा लिया हुआ था। उनका बैग भी आराध्या ने ही कैरी किया था। ऐश्वर्या ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।
तब वह साड़ी में नजर आई थीं और पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी। उनके साथ तब शाहरुख खान भी थे। तब से ऐश्वर्या हर बार इस फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। इस बार ऐश्वर्या के साथ उर्वशी ढोलकिया, कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला, अदिति राव हैदरी और जैकलीन फर्नांडिस भी फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाएंगी।
Tagsऐश्वर्या के हाथप्लास्टरआराध्याकान्सरवानाAishwarya's handsplasterAaradhyaCannesoffजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
SANTOSI TANDI
Next Story