मनोरंजन

शाहरुख खान की दुबई से सामने आईं तस्वीरें, किंग खान ने स्टेडियम में लिया क्रिकेट का मजा

Neha Dani
14 Jan 2023 4:54 AM GMT
शाहरुख खान की दुबई से सामने आईं तस्वीरें, किंग खान ने स्टेडियम में लिया क्रिकेट का मजा
x
उनकी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यहां पर 'पठान' एक्टर की तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 25 जनवरी, 2023 को करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आएंगे जब उनकी फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने पसंदीदा एक्टर के हर अपेडट के बारे में जानकारी के लिए बेसब्र हैं। फिलहाल, शाहरुख खान दुबई में हैं, वह इंटरनेशनल लीग टी20 का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। शाहरुख खान की कई तस्वीरें स्टेडियम से सामने आई हैं, जिसमें उनकी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यहां पर 'पठान' एक्टर की तस्वीरें...
शाहरुख खान की तस्वीरें हुईं वायरल
शाहरुख खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में स्टेडियम के अंदर नजर आ रहे शाहरुख खान का अंदाज उनके फैंस को बहुत भा रहा है।
शाहरुख खान के अंदाज पर फैंस फिदा
शाहरुख खान जब स्टेडियम में नजर आए तो उनका स्वैग देखने वाला था। शाहरुख खान के फैंस उनके हर अंदाज पर फिदा हो रहे थे।
शाहरुख खान ने फैंस का किया अभिवादन
शाहरुख खान ने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया है। शाहरुख खान की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने फैंस को किया फ्लाइंग किस
शाहरुख खान के साथ स्टेडियम के अंदर कई लोग नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने अपने फैंस की तरफ फ्लाइंग किस कर अपना प्यार जताया।
शाहरुख खान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शाहरुख खान जब स्टेडियम के अंदर नजर आए तो उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। शाहरुख खान को कवर करने के लिए तमाम सुरक्षागार्ड मौके पर रहे।

Next Story