मनोरंजन

किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की तस्वीरें तेजी से हो रही हैं वायरल, एक्ट्रेस की मेहंदी की हो रही खूब चर्चा

Rani Sahu
25 Jun 2021 8:42 AM GMT
किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की तस्वीरें तेजी से हो रही हैं वायरल, एक्ट्रेस की मेहंदी की हो रही खूब चर्चा
x
एक्ट्रेस की मेहंदी की हो रही खूब चर्चा

टीवी के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। किश्वर मर्चेंट प्रेग्नेंट और जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म की गई। इस मौके पर एक्ट्रेस दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। किश्वर की गोदभराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।




उन्होंने हाथों में शादी का चूड़ा पहना है और साथ ही हाथों में मेहंदी रचाई है जिसमें न्यूबाॅर्न बेबी की जरूरतों का सारा सामान दिखाई दे रहा है। जैसे कि दूध की बोतल, छोटे कपड़े। इसके अलावा एक हाथ में किश्वर ने माॅम टू बी लिखवाया है तो वहीं दूसरी तरफ एक प्रेग्नेंट महिला बनी है जो प्रेग्नेंसी में कई तरह के खानों के बारे में सोच रही है।




एक्ट्रेस की बेबी शाॅवर में उनके करीबी शामिल हुए। किश्वर अगस्त में बच्चे को जन्म देगी।




बता दें दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। जिसके बाद कपल ने 2016 में शादी कर ली। शादी के 5 साल बाद यह कपल अब पेरेंट्स बनने का सफर तय करने वाला है।


Next Story