मनोरंजन

सिगरेट के पैकेट पर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की फोटो....सोशल मीडिया यूजर ने धर्मेंद्र को किया टारगेट, आया ये जवाब

jantaserishta.com
4 Jan 2022 12:21 PM IST
सिगरेट के पैकेट पर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की फोटो....सोशल मीडिया यूजर ने धर्मेंद्र को किया टारगेट, आया ये जवाब
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड के कई ऐसे दिग्गज कलाकार हैं, जिनकी तस्वीरें एक समय पर सिगरेट के पैकेट पर नजर आती थीं. उन्हीं में से एक बॉलीवुड के महान एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी हैं. हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने धर्मेंद्र को सिगरेट के पैकेट पर छपी उनकी और उनकी पत्नी हेमा मालिनी की फोटो लेकर टारगेट किया, जिसपर अब एक्टर ने करारा जवाब दिया है.

सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर सिगरेट के दो पैकेट की फोटो शेयर की है. एक पैकेट पर हेमा मालिनी की फोटो छपी है और दूसरी पर धर्मेंद्र की. यूजर ने सिगरेट के दोनों पैकेट के फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब बीढ़ी का एड सुपर स्टार्स करते हैं.
धर्मेंद्र ने इस यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए करारा जवाब दिया है. धर्मेंद्र ने लिखा- तब...बिना पूछा...कोई भी....कुछ भी...छाप देता था...भला हो...इन मौका परस्तों का...प्रशांत जी आप भी खुश रहें.
बता दें कि धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देते हैं. उनके मजेदार वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल रहते हैं. धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. धर्मेंद्र की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी.
वहीं, हाल ही में धर्मेंद्र को बिग बॉस 15 के न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में देखा गया था. शो में धर्मेंद्र ने शोले फिल्म का आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किया था. सलमान संग धर्मेंद्र ने खूब समा बांधा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story