मनोरंजन

आमिर खान की बेटी की KISS करते हुए तस्वीर वायरल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
27 Dec 2021 6:11 PM IST
आमिर खान की बेटी की KISS करते हुए तस्वीर वायरल, आपने देखा क्या?
x

नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं. इरा अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहले भी हो चुके हैं. इरा खान ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है कि वो चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, इरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे संग तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बॉयफ्रेंड संग वेकेशन पर हैं इरा
इरा खान इन दिनों न्यू ईयर के मौके पर यूरोप वेकेशन के लिए गई हुई हैं. उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया और तस्वीरें भी शेयर की. पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में इरा अपने बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट, टॉप और जैकट पहन रखा है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं और लोगों को भी इनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही है.


वहीं दूसरी ओर नुपूर ब्लू शर्ट और बो टाई में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इस लुक को हैट के साथ कंप्लीट किया है. दोनों की रोमांटिक जोड़ी लोगों को कपल गोल्स दे रही है. इरा खान अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.


तस्वीरों को शेयर करते हुए आइरा ने कैप्शन में लिखा- 'मैरी क्रिसमस. पार्ट 1' वहीं, उनके बॉयफ्रेंड नुपूर ने कमेंट सेक्शन में हार्ट का इमोजी बनाया है. उनकी इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हें परफेक्ट कपल कह रहा है, तो एक यूजर ने उन्हें सबसे ब्यूटीफुल कपल कहा है. एक और यूजर ने लिखा है 'तुम दोनों परफेक्ट लग रहे हो. माशाल्लाह.'
आपको बता दें इरा खान डायरेक्टर बनना चाहती हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एक प्ले डायरेक्ट किया था, जिसमें युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच मुख्य भूमिका में थीं. आने वाले दिनों में इरा खान बॉलीवुड में कब बतौर डायरेक्टर डेब्यू करती हैं देखना दिलचस्प होगा.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story