मनोरंजन

सलमान खान की भांजी का फोटोशूट, एक टक देखते रह जाएंगे हुस्न के जलवे

jantaserishta.com
9 Jan 2022 2:55 PM IST
सलमान खान की भांजी का फोटोशूट, एक टक देखते रह जाएंगे हुस्न के जलवे
x

नई दिल्ली: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. सलमान ने अपने करियर में तो कमाल करके दिखाया ही है, साथ ही वह नए टैलेंट को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करने में पीछे नहीं रहते हैं. सलमान खान के घर में भी काफी टैलेंट पल रहा है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा. सलमान के घर के बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते फैंस देखना चाहते हैं. इतना ही नहीं सलमान की भांजी Alizeh Agnihotri सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.

Alizeh Agnihotri, सलमान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं. Alizeh अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इंडस्ट्री के बहुत से सेलेब्स और उनके बच्चे Alizeh Agnihotri को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं. ऐसे में अब Alizeh ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की है.
इंस्टाग्राम पर Alizeh Agnihotri ने अपनी एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है. इस फोटो में उन्हें शिमर ड्रेस में देखा जा सकता है. उन्होंने आपने बालों को बन हेयर स्टाइल दिया है. Alizeh का कैमरा की तरफ पोज देने का अंदाज काफी बढ़िया है. फोटो पर कटरीना कैफ ने अपना रिएक्शन दिया है.
कटरीना ने कमेंट किया, ''ब्यूटी.'' कटरीना के अलावा आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हार्ट इमोजी कमेंट की. अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने लिखा, ''वाओ.'' Alizeh की नानी हेलेन ने भी फोटो पर कमेंट किया. उन्होने लिखा, ''सुंदर, मेरी प्यारी Alizeh.'
खबर है कि Alizeh Agnihotri अपने एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. वह मॉडलिंग भी करती हैं. सितम्बर 2021 में Alizeh को एक जूलरी ब्रांड के विज्ञापन में भी देखा गया था. इससे पहले Alizeh Agnihotri ने मामी सीमा खान की ब्राइडल क्लोदिंग लाइन के लिए भी मॉडलिंग की थी.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story