मनोरंजन

PHOTOS: जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ड्रेस ने दिया धोखा, हुई परेशान

jantaserishta.com
6 Nov 2020 12:34 PM IST
PHOTOS: जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ड्रेस ने दिया धोखा, हुई परेशान
x

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जादू बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के भी सिर चढ़कर बोलता है. प्रियंका को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ रेड कारपेट लुक्स के लिए भी जाना जाता है. हम सभी ने प्रियंका को खूबसूरत और ग्लैमरस आउटफिट्स में देखा है. अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उनके लिए किन आउटफिट्स को सम्भालना सबसे ज्यादा मुश्किल था.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Happy Karwa Chauth to everyone celebrating.❤️ I love you @nickjonas

को Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया की उनके अभी तक के सबसे असहज आउटफिट्स कौन से थे. प्रियंका ने मॉडलि‍ंग बहुत पहले शुरू की थी और 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था. इसके बाद 2016 में ऑस्कर्स के रेड कारपेट पर डेब्यू किया था. प्रियंका ने हमेशा से ही फैन्स को आउटफिट गोल्स दिए हैं. जब भी वह अपने बेस्ट ऑउटफिट में बाहर निकलती हैं, लोगों को दीवाना बना देती हैं.

लेकिन बाकी सभी की तरह प्रियंका चोपड़ा को भी अपने बहुत से आउटफिट्स में असहज महसूस होता है. पीपल मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनकी मिस वर्ल्ड ड्रेस ने उन्हें काफी परेशान किया था. प्रियंका ने कहा, 'साल 2000 में मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और मेरी ड्रेस मुझपर टेप की गई थी. लेकिन ताज जीतने तक मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मेरी पूरी टेप बाहर निकल गई थी.''

उन्होंने कहा, ''मैं इस बात से बहुत परेशान थी और जब भी वॉक करती तो नमस्ते के स्टाइल में हाथ जोकर चलती. लोगों को कहा कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन मेरे लिए मेरी ड्रेस को अपनी जगह पर बनाए रखने का वही तरीका था.''

प्रियंका का दूसरा सबसे असहज ड्रेस था राल्फ लॉरेन का वेलवेट मेट गाला 2018 गाउन. उन्होंने कहा, 'वो ब्लड रेड कलर का राल्फ लॉरेन का बनाया बेहद खूबसूरत ऑउटफिट था, जिसके साथ एक हुड भी था. लेकिन उस ऑउटफिट के अन्दर मैंने जो कॉर्सेट पहना था, मुझसे उसमें सांस भी नहीं ली जा रही थी. मुझे लगा जैसा उसने मेरी पसलियों की शेप बदल दी है.'

प्रियंका ने आगे बताया, 'मेरे लिए उसे पहकर बैठना भी मुश्किल था. डिनर के समय मैं मुश्किल से बैठ पाई थी. जाहिर है कि मैं उस रात ज्यादा खा भी नहीं पाई थी.'' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये राल्फ लॉरेन लुक फैन्स को खूब पसंद आया था.

प्रियंका इन दिनों अपने काम में व्यस्त हैं. हाल ही में वह जर्मनी में अपनी फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग करके वापस घर लौटी हैं. इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर केआनु रीव्स लीड रोल में हैं. हालांकि प्रियंका के रोल की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

जर्मनी से वापस आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाया. उन्होंने इस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story