मनोरंजन

PHOTOS: शाहरुख खान की पत्नी ने ये क्या शेयर कर दिया? लोग हुए हैरान

jantaserishta.com
6 Nov 2020 2:30 PM IST
PHOTOS: शाहरुख खान की पत्नी ने ये क्या शेयर कर दिया? लोग हुए हैरान
x

शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान इन दिनों पुराने समय को याद करने में लगी हुई हैं. अब गौरी ने अपनी एक बहुत पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए अपने फैशन सेंस को याद किया है. गौरी खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2007 का एक फोटो शेयर किया.

इस फोटो में गौरी को प्रिंटेड ब्लू स्कर्ट और ग्रे टॉप में देखा जा सकता है. गौरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ओह्ह्ह!!! मुझे ये लुक याद है. स्टाइल 2007. मुझे इससे प्यार है.' गौरी का ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके फैन्स ने पूरे लुक को शेयर किया है तो कुछ ने शाहरुख खान के साथ गौरी के इस लुक की फोटो शेयर की है.

गौरी खान का ये लुक विक्रम चावला की शादी से है. इस बात की जानकारी भी एक फैनपेज ने दी है. बता दें कि इसके अलावा गौरी ने थोड़े दिन पहले भी अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर की थीं. गौरी ने पहले आईपीएल के ऑक्शन से फोटोज शेयर की थीं.

बता दें कि गौरी खान, शाहरुख और अपने बच्चों संग दुबई में हैं. खान परिवार आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स को सपोर्ट करने और छुट्टियां बिताने गया है. शाहरुख संग अक्सर गौरी खान को स्टेडियम के स्टैंड्स से टीम का हौसला बढ़ाते देखा जाता है. हाल ही में शाहरुख खान ने दुबई में ही अपना जन्मदिन भी मनाया था.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

We win @kkriders ...throwback pic Ipl auction 2000 something 😁😁

को Gauri Khan (@gaurikhan) द्वारा साझा की गई पोस्ट

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story