मनोरंजन

PHOTOS: घुंघराले बाल,स्टनिंग लुक से शहनाज ने धड़काया फैंस का दिल...यकीन न हो तो जरूर देखें ये तस्वीरें

Ritisha Jaiswal
13 Oct 2020 12:53 PM GMT
PHOTOS: घुंघराले बाल,स्टनिंग लुक से शहनाज ने धड़काया फैंस का दिल...यकीन न हो तो जरूर देखें ये तस्वीरें
x
'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर शहनाज ने अपने फैंस को नए फोटोशूट से चौंका दिया। इस नए शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट एकदम अलग ही अवतार में दिख रही हैं।



शहनाज गिल का ये अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। लुक की बात करें तो शहनाज ब्‍लैक आउटफिट में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं। कर्ली हेयर, मिनिमल मेकअप, ईयररिंग्‍स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उन्‍होंने हाई हील्स गम बूट्स के साथ अपने लुक को और किलर बना दिया है। इन तस्वीरों में अपने स्टनिंग लुक और बदले अंदाज से शहनाज लिए खूब चर्चा बटोर रही हैं।




तस्वीरें शेयर कर शहनाज ने लिखाृ 'पंजाब दी मैं कुड़ी सरदारनी...coming soon, stay tuned @colorstv।' फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-' गर्मी बढ़ गई है यार।''एक और यूजर ने लिखा-' कोई एसी चला दो यार।' एक और यूजर ने लिखा-' शहनाज गिल की जब चलती है हेटर्स की जलती है।' एक यूजर ने लिखा,' बन ठन कर आग लगाने आई है।' किसी ने उन्हें 'इंडिया की सुपर सरदारनी' कहा तो किसी ने 'दिलों की रानी।'



स्पॉटबाॅय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं। पहले शहनाज जहां अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपए लेती थी, वहीं इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपए हैं। शहनाज बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं।काम की बात करें तो खबरें हैं कि शहनाज गिल कलर्स के 'शानदार रविवार' नाम के एक शो में नजर आएंगी। इस शो में शहनाज के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई भी हैं। बताया जा रहा है कि इसे आदित्य नारायण और काॅमेडियन भारती सिंह होस्ट करेंगे।





Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story