मनोरंजन

PHOTOS: सलमान खान ने फार्म हाउस में मनाया जन्मदिन, फैन्स को दे सकते है ये बड़ा तोहफा

jantaserishta.com
27 Dec 2020 8:29 AM IST
PHOTOS: सलमान खान ने फार्म हाउस में मनाया जन्मदिन, फैन्स को दे सकते है ये बड़ा तोहफा
x

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 द‍िसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सलमान खान के फैन्स भी बहुत खुश हैं. सलमान खान अपने हर बर्थडे पर फैन्स के लिए कुछ खुशखबरी लेकर आते हैं. सूत्रों की मानें तो इस बार भी ऐसा कुछ हो सकता है. सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है. ऐसे में सलमान खान अपने 55वें जन्मदिन के दिन फैन्स को राधे से जुड़ी कोई खुशखबरी सुना सकते हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान रविवार के दिन अपनी फिल्म राधे द मोस्ट वॉन्टेड मैन की रिलीज डेट को लेकर घोषणा कर सकते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान अपने इस बर्थडे वाले दिन डबल सेलिब्रेशन के मूड में हैं. अक्टूबर को कोविड के नियमों के दायरे में रहकर फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी गई थी. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर करते हुए दी थी. अगर सलमान खान कल अपनी फिल्म राधे की रिलीज को लेकर कुछ खुलासा करते हैं तो ये दबंग खान के फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा. वैसे सलमान खान ने अपने बर्थडे के ठीक एक दिन पहले ही अपने फैन्स को एक स्टेटमेंट जारी कर निराश कर दिया है. सलमान ने कोरोना से बचाव के मद्देनजर फैन्स से रिक्वेस्ट की है कि वे उनके घर पर भीड़ ना लगाएं. साथ में बात ये भी है कि सलमान खान इस जन्मदिन अपने घर पर नहीं हैं. इस बात से सलमान के फैन्स को थोड़ी मायूसी जरूर हो सकती है.


फिल्म राधे की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं जबकी इसका निर्माण सलमान खान फिल्म के अंतर्गत किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग तो साल 2019 में ही शुरू कर दी गई थी मगर कोरोना वायरस की वजह से इसे बीच में रोकना पड़ा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story