मनोरंजन

वायरल हुईं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटोज, टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेटर ने लिया आर्शीवाद

Neha Dani
31 Jan 2023 9:05 AM GMT
वायरल हुईं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटोज, टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेटर ने लिया आर्शीवाद
x
स्वामी दयानंद गिरि से मिलने ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में श्री परमानंद जी का आर्शीवाद लिया था। इस दौरान विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इस बीच अब विराट और अनुष्का ऋषिकेश पहुंच गए हैं। ऋषिकेश में दोनों ने स्वामी दयानंद गिरि का आर्शीवाद लिया। बता दें कि स्वामी दयानंद गिरि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरु बताया जाता है।
वायरल हुईं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटोज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा धार्मिक अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं। धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया। विराट और अनुष्का ने आश्रम में ही पूरी रात गुजारी थी। यहीं पर दोनों ने भोजन भी किया था। इस बीच विराट और अनुष्का की इस दौरान की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वामी दयानंद गिरि से मिलने ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे।

Next Story