PHOTOS: एक साथ दिखें नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा, लोगों ने पूछा ये सवाल

द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल इन दिनों अमृतसर में हैं. उन्होंने गोल्डन टेंपल के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की थी. अब अमृतसर में कपिल की अपने पुराने को-स्टार नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात हुई. जिसकी तस्वीरें कपिल ने इंस्टा पर शेयर की हैं.
कपिल काफी दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धू से मिले. दोनों ने इस मौके को तस्वीरों में कैद किया. उन्होंने साथ में खूब एंजॉय भी किया. तस्वीरों में कपिल कैजुअल लुक में दिखे वहीं सिद्धू पठानी में नजर आए. कपिल ने सिद्धू से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- नवजोत सिंह सिद्धू पाजी से मिलना और लंबे समय बाद पराठे खाना... आपके प्यार और एक्स्ट्रा मील के लिए शुक्रिया पाजी.
बता दें, कपिल और सिद्धू अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. कपिल के कॉमेडी शो में सिद्धू जज रहे थे. दोनों की मस्ती फैंस को काफी पसंद आती थी. लेकिन सिद्धू के एक बयान पर बवाल होने के बाद उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा था. अब कपिल के शो में जज की भूमिका अर्चना पूरण सिंह निभाती हैं.
दूसरी तरफ, कपिल का शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. कपिल के शो को अच्छी टीआरपी मिल रही है. कॉमेडियन के शो में अब सेलेब्स भी आने लगे हैं, जो कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पहले नहीं आ रहे थे.
View this post on Instagramਤੁਮੑ ਕਰਹੁ ਦਇਆ ਮੇਰੇ ਸਾਈਂ ,ਐਸੀ ਮਤਿ ਦੀਜੈ ਮੇਰੇ ਠਾਕੁਰ ,ਸਦਾ ਸਦਾ ਤੁਧੁ ਧਿਆਈ 🙏 #blessings
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





