मनोरंजन

PHOTOS: मुनमुन दत्ता दर्शन करने पहुंची मदिंर, ग्रीन शूट में दिखा देसी अंदाज

Triveni
8 Aug 2021 6:05 AM GMT
PHOTOS: मुनमुन दत्ता दर्शन करने पहुंची मदिंर, ग्रीन शूट में दिखा देसी अंदाज
x
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी (Babita Ji) यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी (Babita Ji) यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नई नई तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इस बार भी मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उन्होंने फैन्स को बताया है कि वो मां अम्बा जी (Amba Ji Temple) के दर्शन करने पहुंची हैं।

मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन माता जी के मंदिर में खड़ी नजर आ रही हैं। मुनमुन ने हरे कलर का सूट पहना हुआ है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। माथे पर टीका लगाए भी मुनमुन तस्वीरों में दिखीं। वहीं इन तस्वीरों के साथ मुनमुन ने कैप्शन में लिखा- माता अम्बा जी के सुंदर दर्शन हाल ही में किये। जय माता दी ,जय आंबे। मुनमुन की इन तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर रियेक्ट कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता के इन फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में शो 'हम सब बाराती' से की थी। वे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल 2008 से निभा रही हैं। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले इतने सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं और आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। मुनमुन दत्ता अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं।
Actress Munmun Dutta, Photos Munmun Dutta, Munmun Dutta Desi Style,अपनी दिलकश अदाओं से ये अभिनेत्री हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें ही कह जाती हैं जिससे उनकी काफी आलोचना होती है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) रियल लाइफ में काफी बोल्ड है|


Next Story