मनोरंजन

PHOTOS: कंगना रनौत की भाभी हैं घर की 'इंस्टाग्राम क्वीन, तस्वीरें शेयर कर लिखा......

Neha Dani
26 Dec 2020 10:26 AM GMT
PHOTOS: कंगना रनौत की भाभी हैं घर की इंस्टाग्राम क्वीन, तस्वीरें शेयर कर लिखा......
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कंगना ने अपनी भाभी के एक हिडेन टैलेंट के बारे में बताया है।

कंगना ने ट्विटर अकाउंट पर फैमिली ट्रिप की झलक दिखाई है। इस ट्रिप में कंगना की भाभी ऋतु, बहन रंगोली, भतीजा पृथ्वीराज साथ में नजर आ रही हैं। कंगना ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते लिखा, ''कल फैमिली के साथ हाइकिंग पर गई थीं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।'' इसके आगे कंगना ने लिखा, ''मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन हैं। वह सभी फिल्टर्स के बारे में जानती हैं और उन्होंने मुझे सिखाया कि इन्हें कैसे यूज किया जाता है।''


इससे पहले कंगना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर फैन्स को विश किया था। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमस की बधाईयां देते हुए कुछ लोगों पर तंज भी कसा। कंगना ने ट्वीट किया, ''सिर्फ उन लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जो सभी भारतीय पर्वों का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। उन लोगों को भी मेरी क्रिसमस जो सिर्फ हिंदुओं के त्याहारों पर ही आलोचना नहीं करते।''

गौरतलब है कि कंगना पिछली बार फिल्म पंगा में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने कबड्डी की नेशनल प्लेयर का रोल प्ले किया था। इसमें उनके साथ जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा, नीता गुप्ता जैसे सितारों ने काम किया था। अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म पंगा में कहानी से लेकर सितारों की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।


Next Story