मनोरंजन
PHOTOS: जैकलीन फर्नांडीज ने पहना पेस्टल फ्लावर ऑर्गेंजा साड़ी, दिए किलर पोज़
Rounak Dey
11 March 2022 11:44 AM IST

x
जैकलीन ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की, जिसमें वो पेस्टल ऑर्गेना साड़ी में नजर आईं।
जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी हालिया फोटोज़ में अपने लुक और अंदाज से फैन्स के होश उड़ा दिए हैं, जिनमें वो एक पेस्टल फ्लोरल ऑर्गेना साड़ी में अपनी आने फिल्म बच्चन पांडे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं।
जैकलीन फर्नांडीज और उनके बच्चन पांडे के को-स्टार अक्षय कुमार और कृति सनोन ने फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया है। जैकलीन ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की, जिसमें वो पेस्टल ऑर्गेना साड़ी में नजर आईं।
जैकलीन फर्नांडीज की इस साड़ी में कशीदाकारी गोटा और प्योर रेशम वर्क था।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों को साझा करते हुए, जैकलीन ने उनके पोस्ट को कैप्शन दिया, "टीम # बच्चनपांडे के साथ पहले दिन का प्रमोशन अच्छा रहा !!"
सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीज के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
क्लोदिंग लाइन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, साड़ी की कीमत 26,500/- है।
जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी समकालीन साड़ी को एक स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया और स्टेटमेंट पेस्टल ज्वैलरी पहनी।
इस तस्वीर में जैकलीन फर्नांडीज कैमरे से फोटो खींचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
Next Story





