मनोरंजन
PHOTOS: ईद से पहले चांद की तरह खूबसूरत दिखी हिना खान, सिल्वर लहंगे में बरपाया कहर
Shubhra Nandy
14 May 2021 9:36 AM IST

x
एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने पिछले महीने अपने पिता को खोया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने पिछले महीने अपने पिता को खोया है। पिता के निधन के बाद वो कोरोना वायरस का शिकार हुई थी। एक्ट्रेस पिता के निधन से काफी टूट गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हैं और वापस अपनी नई शुरुआत कर रही है।
हाल ही में हिना खान ने एक फोटोशूट करवाया था जिसमे एक्ट्रेस येलो ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही थी। वहीं अब हिना खान की कुछ और नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे वो आईवरी शेड के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मल्टीकलर फूलों की एंब्रायडरी से तैयार ब्लाउज के साथ हिना ने लहंगा पहन रखा है। जिस पर सिल्वर कलर का हैवी वर्क है। सिल्क और सैटिन फैब्रिक से बने इस लहंगे के साथ हिना ने नेट की चुनरी मैच की है।
वहीं बात करें इस चुनरी की तो आइवरी शेड की चुनरी के बॉर्डर पर मल्टीकलर थ्रेड और मिरर से वर्क किया गया है। इस खूबसूरत लहंगे के साथ हिना ने कुंदन के सेट वाला हैवी चोकर ज्वेलरी कैरी की हुई है। शुक्रवार को देश भर में ईद का सेलिब्रेशन है। ऐसे में कई लड़कियां हिना की तरह इस लुक को ईद पर कैरी कर सकती हैं।
हिना खान (Hina Khan) को छोटे पर्दे की ग्लैम डॉल कहना गलत नहीं होगा । ऐसा इसलिए क्योंकि हिना का न केवल ड्रेसिंग सेंस बहुत ही जबरदस्त रहा है बल्कि इनके स्टाइल में एटिट्यूड-कॉन्फिडेंस और ग्रेस का परफेक्ट बैलेंस भी देखने को मिलता है, जो शायद ही कभी ऑफ ट्रैक रहा हो ।
हिना खान बहुत जल्द एक्टर तन्मय सिंह के साथ अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो #PattharWargi में नजर आने वाली हैं, जिसकी पहली झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है । हिना (Hina Khan Patthar Wargi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का जो पोस्टर शेयर किया है, वह काफी दिलचस्प है ।
Next Story





