मनोरंजन

PHOTOS: मौनी रॉय का ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखा गॉर्जियस LOOK, एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल

Triveni
11 Dec 2020 3:25 PM IST
PHOTOS: मौनी रॉय का ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखा गॉर्जियस LOOK, एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल
x
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. और अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से साड़ी पहनकर कई फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहै हैं. आपको जानकर हैरानी होगी मौनी रॉय की इस फोटो को शेयर किये हुए सिर्फ कुछ मिनट ही बिते हैं और अब तक इस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

मौनी रॉय ने बेहद प्यारे से कैप्शन के साथ फोटो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है जब मैं खुद को साड़ी में देखती हूं. मौनी रॉय ने हाल ही में रेड कलर की साड़ी में अपनी कई फोटो शेयर की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी. वैसे भी मौनी रॉय अपनी स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स का दीवान बना लेती हैं. उन्होंने बेहतरीन काम की वजह से कम समय में ही बॉलीवुड में धाक जमा लिया है. साथ ही अब तक वो कई बड़े सितारों के साथ काम भी कर चुकी हैं.

Next Story