मनोरंजन
PHOTOS: दीपिका सिंह ने करवाया HOT फोटोशूट, सिर पर चश्मा लगाकर ढाया कहर
Shubhra Nandy
23 Dec 2020 12:09 PM IST

x
टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में दीपिका सिंह ने फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ साझा की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मल्टीकलर जंप शूट में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपको अपनी शाम की कॉफी में चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है.
दीपिका सिंह ने आगे लिखा, "क्योंकि मुझ जैसे स्वीट पर्सन ने आपको अभी पोक किया है." दीपिका सिंह के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं.
दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच…महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है
Next Story





