मनोरंजन

तस्वीरें: एक्ट्रेस निया शर्मा हुई ट्रोल, ब्लैक ड्रेस बनी वजह, जानिए क्या बोल रहे हैं यूजर्स

jantaserishta.com
7 Feb 2021 10:22 AM IST
तस्वीरें: एक्ट्रेस निया शर्मा हुई ट्रोल, ब्लैक ड्रेस बनी वजह, जानिए क्या बोल रहे हैं यूजर्स
x

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का अंदाज हमेशा ही दर्शकों को पसंद आता है. उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्टाइल के लिए भी पहचाना जाता है. आए दिन निया शर्मा (Nia Sharma) अपने नए नए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और नए स्टाइल स्टेटेमेंट से लोगों की तारीफें पाती हैं. लेकिन इस बार निया शर्मा (Nia Sharma) को अपनी स्टाइल से एक्सपेरिमेंट करना भारी पड़ गया है. क्योंकि उनके अलहदा ड्रेस को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रह हैं.

निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी दो तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं. जिनमें वह तीन फ्रिल वाली ब्लैक कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं. उन्होंने एक मैचिंग कैप और बूट्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है. एक तस्वीर में वह कुर्सी पर आराम कर रही हैं तो दूसरी तस्वीर में वह एक लग्जरी गाड़ी के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं.
इन तस्वीरों में नजर आने वाला निया शर्मा (Nia Sharma) का ये जुदा अंदाज उनके फॉलोअर्स के गले नहीं उतर रहा है. वह इन तस्वीरों को देखकर काफी मजेदार अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. निया की तस्वीर में नजर आने वाली उनकी ड्रेस उनके किसी फैन को छाता, किसी को गाड़ी का कवर, तो किसी को गारबेज बैग नजर आ रही है. यहां तक की एक ने तो लिखा है, 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल'
निया शर्मा (Nia Sharma) की ये तस्वीर अब जमकर वायरल हो रही है. दो दिन में इन तस्वीरों को 2 लाख लोगों ने लाइक किया है. लेकिन जब आप इसके कमेंट्स को पढ़ेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है कि कमेंट करने वालों में सिर्फ ट्रोल करने वाले लोग ही हैं निया के कॉन्फिडेंस की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अब निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey) के इस सीरीज का सीजन रिलीज होने वाला है. जिसका नाम 'जमाई राजा 2.0 सीजन 2' (Jamai Raja 2.0 Season 2) है. इस सीजन में पिछले सीजन की तुलना में कुछ ज्यादा बोल्डनेस नजर आ रही है. टीजर देखने के बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. यह टीजर बीते दिन ZEE5 premium के इंस्टाग्राम पेज पर रिलीज किया गया है. सीरिल का अगला सीजन 26 फरवरी से स्ट्रीम होने जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story