मनोरंजन

PHOTOS: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को KISS करने वाली ये तस्वीर हुई वायरल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
7 Nov 2020 8:57 AM IST
PHOTOS: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को KISS करने वाली ये तस्वीर हुई वायरल, आपने देखा क्या?
x

फाइल फोटो 

4 नवंबर को देशभर की महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था और कुंवारी लड़कियों ने मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को किया था। ऐसे में इस त्योहार की धूम स्टार्स के बीच भी देखने के लिए मिली थी। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। इसी का बेहतरीन उदाहरण दिखाया है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने। प्रीति ने दुबई से लॉस एंजेलेस तक की लंबी जर्नी के बाद पति जेन गुडइनफ के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया।

प्रीति ने इस दौरान की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लाल रंग की ड्रेस में हैवी जूलरी के साथ प्रीति, जेन के साथ खूब दिख रही हैं।

प्रीति ने फोटो शेयर कर लिखा, 'उन सभी को शुभकामनाएं जिन्होंने करवाचौथ मनाया। मेरे लिए ये सबसे लंबा था। शुरु किया दुबई में, बादलों के बीच से होते हुए एल.ए में लैंड किया। ये सब कुछ बनता था क्योंकि अंत में मुझे अपने पति परमेश्वर देखने को मिल गए। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मेरे प्यार।#हैप्पीकरवाचौथ #तिपरमेश्वर#टिंग।"

इस पर प्रियंका चोपड़ा ने एक दिल वाली आंखों वाला इमोजी बनाया। प्रीति के फैन्स ने भी उन्हें खूब सराहा। एक फैन ने "लिखा लव यू। यू लुक परफेक्ट।"

एक अन्य फैन ने लिखा "यू लुक क्यूटेस्ट।"

आपको बता दें प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर हैं। इस समय आईपीएल के मैच चल रहे हैं जिनकी वजह से प्रीति दुबई मे थीं। हालांकि उनकी टीम प्ले ऑफ तक नहीं पहुंची है। इसके बाद प्रीति, करवा चौथ को पति के साथ सेलिब्रेट करने के लिए दुबई से लॉस एंजेलेस पहुंचीं।

प्रीति ने अभिनय की शुरूआत 1998 में आई दिल से फिल्म से की थी। उसके बाद से कई सफल फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का कमाल दिखाया था। आखिरी बार प्रीति 2018 में भईया जी सुपरहिट फिल्म में दिखी थीं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Miss our spontaneous little trips ❤️ Wonder when will everything come back to normal ? #Patiparmeshwar #missingyou #Throwbackthursday #Bruno #Ting 🥰

को Preity G Zinta (@realpz) द्वारा साझा की गई पोस्ट

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story