मनोरंजन
PHOTO: जैकलीन फर्नांडिस ने ली सेल्फी, ट्रोल होने के कगार में हैं ये पोस्ट
Shubhra Nandy
22 Jun 2021 3:14 PM IST

x
जैक्लीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क|जैक्लीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका लेटेस्ट फोटो चर्चा में है। उन्होंने प्यारी सी स्माइल के साथ सेल्फी पोस्ट की है, लोग इस पर भी ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे। लोगों ने जैक्लीन की पुरानी तस्वीर का रिफरेंस देकर कॉमेंट किए हैं।
जैक्लीन ने पोस्ट की हैपी सेल्फी
अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो लोग किसी भी चूक को अवॉइड नहीं करते बल्कि ये सुर्खियों में आ जाती है। बॉलीवुड सिलेब्स कई बार ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। जैक्लीन फर्नांडिस ने हाल ही में एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें वह जालीदार ब्रालेट पहने दिख रही हैं। इस पर लोगों को उनकी वह तस्वीर याद आ गई जिसमें उनका आउटफिट फटा था। जैक्लीन ने सेल्फी पोस्ट करके लिखा है, इट्स टाइम टु डांस। उनकी इस तस्वीर को 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। उनके फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।
पुरानी तस्वीर की दिलाई याद
वहीं कुछ लोगों ने जैक्लीन को ट्रोल करने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने उनके अंडरआर्म्स पर नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं तो एक रीडर ने उनकी पुरानी तस्वीर याद दिलाते हुए ट्रोल किया है। रीडर ने लिखा है, इस बार जाली नहीं फटी हुई है।
Next Story





