मनोरंजन

PHOTO: दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज के घर पहली पत्नी प्रकाश कौर संग दिखे धर्मेंद्र

Gulabi
27 Sept 2021 8:46 PM IST
PHOTO: दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज के घर पहली पत्नी प्रकाश कौर संग दिखे धर्मेंद्र
x
दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े अपने पुराने दोस्तों से री-यूनियन करती दिखाई दे जाती हैं

दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े अपने पुराने दोस्तों से री-यूनियन करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में उनकी कुछ अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वो एक वक्त पर को-स्टार रहे धर्मेंद्र के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि मुमताज के घर हुए इस गेट-टुगेदर में धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए।

मुमताज के एक फैन पेज पर एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें वो पिंक कलर की शर्ट पहने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फोटो खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में धर्मेंद्र डार्क शर्ट और ट्राउजर के साथ पोलो कैप पहने नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए एक साथ कैमरे के सामने पोज दिया तो कई लोगों को पुराने दिन याद आ गए। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में धर्म्रेंद की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी शामिल हुईं, उन्होंने इस दौरान व्हाइट कलर का खूबसूरत सूट पहन रखा था। यहां देखें वायरल हो रही ये तस्वीर-


Next Story