मनोरंजन

PHOTO: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेबी बंप फ्लॉन्ट तस्वीरें आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल

Triveni
29 Nov 2020 7:43 AM GMT
PHOTO: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेबी बंप फ्लॉन्ट तस्वीरें आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा की शूटिंग के बाद टीम संग एक फोटो सामने आई। यह फोटो उनके हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर की है। उन्होंने लिखा, "ये कुछ ऐसा दिख रहा है जैसे जनरल हॉस्प‍िटल हो।" वैसे देखा जाए तो आप भी इस तस्वीर को देखकर एक बार कन्फ्यूज हो सकते हैं कि यह फोटो फिल्म के सेट से है या अस्पताल से।

फोटो में टीम पीपीई किट पहने नजर आ रही है। वहीं, अनुष्का शर्मा ने पिंक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वाकई में अनुष्का इस फोटो में काफी प्यारी लग रही हैं। इससे पहले अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने एक्ट्रेस की एक और फोटो साझा की थी। इसमें अनुष्का का वह मेकअप करते नजर आ रहे थे। शीशे में अनुष्का का फेस दिख रहा था और टेबल पर मेकअप ब्रश नजर आ रहे थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रेग्नेंट एक्ट्रेस के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं। बता दें कि अनुष्का शर्मा लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। फैन्स को ट्रीट दे रही हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में अनुष्का का स्टाइल स्टेटमेंट काफी शानदार नजर आता है। अनुष्का की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं।




Next Story