एक्ट्रेस को शख्स ने भेजी प्राइवेट पार्ट की तस्वीर, शिकायत दर्ज

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है. इंटरनेट पर एक शख्स उन्हें लगातार गंदे और अश्लील फोटोज भेज रहा था जिससे वो काफी परेशान थी. एक्ट्रेस ने उस व्यक्ति द्वारा भेजी गई तस्वीरों की स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करके मदद मांगी जिसके बाद उनकी तत्काल मदद की गई.
कविता ने ट्वीट करके मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि इस व्यक्ति को गिरफ्तार करना इतना मुश्किल नहीं होगा." अपने इस ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यमंत्री आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग और साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया है.
उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने उनसे बातचीत की और उन्हें एक लिंक देते हुए लिखा, "हमसे फोन पर बातचीत के अनुसार, आप अपनी शिकायत हमें यहां दर्ज करवाएं." मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई को देखते हुए लोगों ने ट्विटर पर उनकी तारीफ भी की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





