
x
कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह लीड रोल में थे।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान, हर साल अपने घर में गणपति को स्थापित करती हैं। इस बार भी उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर भगवान गणेश का स्वागत किया। सलमान खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल के अलावा कई सेलेब्स ने इस उत्सव में अर्पिता के घर शिरकत की। इस आयोजन के मौके पर अर्पिता खान के घर पॉपुलर होस्ट और एक्टर मनीष पॉल भी पहुंचे। मनीष अकेले नहीं थे वो अपने साथ बेटी सायशा पॉल को भी लेकर गए थे। बेइंतहा खूबसूरत सायशा को देख सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गईं। इसे लेकर लोगों ने मनीष पॉल से तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए।
ट्रेडिशनल आउटफिट में अर्पिता खान के घर पहुंचे मनीष पॉल काफी डिफरेंट लग रहे थे। उनके साथ एक प्यारी सी लड़की थी, जिस पर सबकी नजरें टिकी गईं। वीडियो में मनीष उसे प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे थे। लोगों को यकीन नहीं आया कि ये मनीष पॉल की बेटी सायशा पॉल है। आजकल तो सेलेब्स अपने बच्चों को भी काफी प्रमोट करते हैं। एक्टर-एक्ट्रेस से ज्यादा तो उनके बच्चे सोशल मीडिया और पैपराजी के बीच पॉपुलर होते हैं, ऐसे में सायशा कभी किसी की नजर में नहीं आईं यह हैरान करने वाला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग काफी रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने तो पूछ डाला की यह बेटी है या छोटी बहन। तो किसी ने कहा कि शादी कब कर ली, जो इतनी बड़ी बेटी भी हो गई। तो किसी ने कहा कि बाल विवाह किया था क्या.. आपकी उम्र कितनी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस उम्र में इतनी बड़ी बेटी भी है, मुझे लगा था वह काफी यंग हैं।
मनीष पॉल की बेटी सायशा, पीच कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा गया था। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह लीड रोल में थे।
Next Story