मनोरंजन
अदिति राव के ट्रेडिशनल ड्रेस की कीमत जानकर लोग रह गए दंग
Shubhra Nandy
16 Jan 2021 6:46 PM IST

x
एक डेलिकेट फ्लोरल पैटर्न वाले आउटफिट में अदिति राव हैदरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक डेलिकेट फ्लोरल पैटर्न वाले आउटफिट में अदिति राव हैदरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. अदिति राव हैदरी को उनके एथनिक लुक के लिए जाना जाता है, जिसमें वो बेहद रोमांटिक नजर आती हैं. उनके ट्रैडिशनल आउटफिट्स में वो बहुत ही सुंदर नजर आती हैं. खास तौर पर इस प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में उनका लुक निखर कर आ रहा है.
हाल ही में अद्ति राव हैदरी ने अपना ये फोटोशूट मकर संक्रांति के मौके पर कराया था. अदित ने इस दिन पर्शियन ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहनना पसंद किया. अनारकली वाले इस ड्रेस में गुलाबी, सफेद और हरे रंग के फूल बने हुए हैं. ये फूल इस सूट की खूबसूरत को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं.
इस सूट को अदिति ने एक प्लेन चूड़ीदार और Organza दुपट्टे का साथ पहना. अदिति ने सूट के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनी और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माथे पर बस एक बिंदी लगाई और हल्का मेकअप लिया. साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ दिया.
अदिति ने मकर संक्रांति के दिन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इसके अलावा उन्होंने इस सूट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो पतंग उड़ाती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो सूट अदिति ने पहना था, वो कितने का है?
दरअसल, ये सूट ऋद्धि सूरी ने डिजाइन किया है, जिसकी कीमत 11, 400 रुपये है. इस सूट को shopdrzya.com से आप चाहें तो खरीद सकते हैं.
अगर अदिति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'वी' में देखा गया था. ये एक तेलुगू फिल्म ती, जिसमें उनके साथ सुधीर बाबू, नानी और निवेदिता थॉमस थीं. अदिति की जल्दी ही एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'. ये फिल्म 26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में उनके साथ परीणीति चोपड़ा और कीर्ती कुल्हरी नजर आएंगी. इसके अलावा वो जल्द ही एक और तमिल कॉमेडी फिल्म 'हे सिनामिका' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ दलकीर सलमान और काजल अग्रवाल नजर आएंगे.
Next Story





