मनोरंजन

निया शर्मा के पोल डांस पर फिदा हुए लोग, लेकिन एक्ट्रेस ने बताया मौत का फरमान

jantaserishta.com
22 Jan 2022 12:51 PM IST
निया शर्मा के पोल डांस पर फिदा हुए लोग, लेकिन एक्ट्रेस ने बताया मौत का फरमान
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा आजकल पोल डांसिंग सीख रही हैं. इसकी कई झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैन्स संग शेयर भी की हैं. पोल डांस काफी मुश्किल फॉम है. देखने में यह जितना आसान लगता है, उतना ही इसमें बॉडी से ग्रिप बनाकर रखना मुश्किल होता है. निया शर्मा ने दो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें पहले वीडियो में एक्ट्रेस हाथ से ग्रिप बनाते हुए पैरों को हवा में रखती हैं और गोलाई में घूमती नजर आती हैं.

दूसरे वीडियो में निया शर्मा सिर के बल हवा में रहकर अपने पैर की मदद से ग्रिप बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह इसमें सक्सेसफुल नहीं हो पातीं. निया, एक ट्रेनर की मदद से ही यह पोल डांस फॉम सीख रही हैं. पिंक शॉर्ट्स और व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा में निया नजर आ रही हैं. इन वीडियो को शेयर करते हुए निया लिखती हैं, "कौन इसे 'पोल डांसिंग' कहता है, क्योंकि यह तो मौत का फरमान है. यह डांस फॉम ऐसा है कि आप अपना खुद का डेथ वॉरंट इसमें साइन करते हैं. @lipsa893 इसके लिए बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हैं."
निया शर्मा के इस डांस वीडियो पर टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. अर्जुन बिजलानी ने लिखा कि तुम ठीक हो जाओगी. वहीं, रुबीना दिलैक ने कहा, "बाओ गर्ल. तुम शानदार होती नजर आ रही हो." इसके अलावा फैन्स को भी निया की यह मेहनत पसंद आ रही है.
बोल्ड लुक्स और दिलकश अदाओं से फैन्स के दिलों को घायल करने वाली निया शर्मा इन दिनों अपने नए गाने 'फूंक ले' को लेकर भी चर्चा में हैं. निया के इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर 'फूंक ले' सॉन्ग पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक अपने रील्स वीडियो शेयर कर रहे हैं. 'फूंक ले' सॉन्ग में निया ने धमाकेदार डांस किया है. गाने की सक्सेस के बाद अब निया ने पोल डांस सीखना शुरू कर दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story