मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के लेटेस्ट वीडियो पर लोगों ने कर किया ट्रोल

Gulabi
17 July 2021 4:32 PM GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के लेटेस्ट वीडियो पर लोगों ने कर किया ट्रोल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया एक समय में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में घर कर गई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया एक समय में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में घर कर गई थीं। हालांकि शादी के बाद आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री को तो अलविदा कह दिया। लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर आयशा की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। आयशा टाकिया बीते काफी समय से अपनी फेशियल सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रही हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से अपने लेटेस्ट वीडियो में आयशा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

दरअसल आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में आयशा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आयशा मिरर के सामने खड़ी हैं सेल्फी वीडियो बना रही हैं। लेकिन वीडियो में आयशा की लिप सर्जरी लोगों को खासी पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आयशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना ये वीडियो और साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। आयशा की इन पोस्ट पर लोग उनके लुक को देख खासे निराश लग रहे हैं। आयशा के इस वीडियो को गौर से देखा जाए तो इसमें उनके होंठ काफी बड़े और अजीब लग रहे हैं। इस वीडियो पर उन्हें यूजर्स ने जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'चेहरा बर्बाद कर दी मैडम आप अपना'। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्या कर लिया चेहरे का'।


यूजर्स के ऐसे- ऐसे कमेंट्स देख आयसा ने भी अपने इस वीडियो के केमंट सेक्शन के कमेंट्स को लिमिटेड कर दिया। जिससे कि उनके इस वीडियो पर कोई इस तरह के कमेंट्स ना कर सके। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर आयशा टाकिया अपनी सर्जरी के लिए ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि आयशा ट्रोलर्स को कबी कोई जवाब नहीं देती हैं।

बता दें कि आयशा टाकिया ने फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। आयशा ने कई कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'सोचा ना था', 'दिल मांगे मोर', 'वॉन्टेड', 'संडे', 'डोर', 'पाठशाला', 'सलाम- ए- इश्क' शामिल हैं।
Next Story