मनोरंजन

आलिया के साथ दिखे रणबीर से लोगों ने पूछा सवाल

Kiran
20 Aug 2023 7:37 PM IST
आलिया के साथ दिखे रणबीर से लोगों ने पूछा सवाल
x
इन दिनों यूजर्स के निशाने पर हैं रणबीर कपूर

इन दिनों यूजर्स के निशाने पर हैं रणबीर कपूर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फोटो व वीडियो सामने आते ही छा जाते हैं। इसी बीच उनकी नई फोटोज वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें तब की हैं, जब दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इनमें कपल सिंपल लुक में दिखाई दिया। रणबीर ने ट्राउजर सूट पहना था। वे कैप में नजर आए।
यूं तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए, लेकिन लोगों को इनमें एक बात अखर गई। दरअसल फोटो में जहां आलिया स्माइल कर रही थी, वहीं रणबीर के चेहरे से मुस्कान नदारद थी। वे बहुत धीर-गंभीर मुद्रा में पोज दे रहे थे। ऐसे में लोग रणबीर से पूछ रहे है कि भाई शादी के बाद मुस्कुराहट कहां चली गई? उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर पिछले कुछ समय से ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं।
आलिया ने हाल ही में कहा था कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इसके बाद रणवीर को सोशल मीडिया पर घेर लिया गया। यूजर्स उन पर आलिया पर दबाव डालने का आरोप लगाने लगे। रणबीर और आलिया ने पिछले साल 14 अप्रेल को सात फेरे लिए थे। उनके एक बेटी राहा है। आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पिछले महीने रिलीज हुई थी और यह काफी सफल रही।
Next Story