मनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स के हद से ज्यादा दीवाने है लोग, एक को फैन ने लिख दी थी सारी संपत्ति

Rounak Dey
30 Sep 2022 4:15 AM GMT
इन बॉलीवुड स्टार्स के हद से ज्यादा दीवाने है लोग, एक को फैन ने लिख दी थी सारी संपत्ति
x
नका ये फैन सलमान खान से मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया था।

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों में से कई लोगों का दिल जीते लेते है। कई स्टार्स के पहली फिल्म के बाद ही लाखो दीवाने बन जाते है, तो किसी को एक समय लगता है लोगों को अपना दीवाना बनाने में। लेकिन कुछ स्टार्स के फैंस ऐसे होते है, जिनकी वजह से कई बार स्टार्स को परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ लोग इतने दीवाने होते है कि वो अपने स्टार के आगे कुछ नहीं देखते। जैसे देवानंद के बारे में कहा जाता है जब वो ब्लैक ड्रेस पहनकर बाहर निकलते थे, तब लड़कियां छत से कुद जाया करती थी। ऐसे ही कई स्टार्स के फैंस तो चलिए बताते है आपको उन सब के बारे में...


राजेश खन्ना
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। जब राजेश खन्ना अपनी कार से कही जाया करते थे और कार को पार्किंग या किसी जगह खड़ी कर देते थे, तो उसे लड़किया किस किया करती थी और सफेद कार का रंग ही बदल देती थी। ऐसी दीवानगी फिर नहीं देखी गई।
देवानंद
बॉलीवुड एक्टर देवानंद को अपने फैंस के चलते परेशान होना पड़ा था। कोर्ट ने उन्हें ब्लैक ड्रेस पहनने पर बैन लगा दिया था। क्योंकि जब वो ब्लैक ड्रेस में कही निकलते थे, तब उन्हें देखने के लिए लड़कियां छत से कुदने के लिए तैयार हो जाती थी।

शशि कपूर
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शशि कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शशि कपूर इतने खूबसूरत थे कि उनको देखने के बाद लोग अपना काम तक भूल जाते थे। एक बार शशि कपूर अपने भाई से मिलने फिल्म के सेट पर गए थे, जहां उन्हे देखने के बाद सब देखते रह गए थे।

रजनीकांत
साउथ के सबसे बड़े स्टार रजनीकांत को लोग खाली एक्टर नहीं मानते है, बल्कि उनकी भगवान की तरह पूजा करते है। एक बार जब उनके फैन को पता चला की उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो गई है, तब उस फैन ने अपनी किडनी देने के लिए सुसाइड कर लिया था।

संजय दत्त
केजीएफ2 में नजर आने वाले बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के फैंस की भी कोई कमी नहीं है। संजय दत्त के एक फैन ने मरने से पहले पूरी दौलत उनके नाम कर दी थी। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हुई थी। Also Read - 'टाइगर जिंदा है' के सेट से सामने आई इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं सलमान खान

आमिर खान
बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाले आमिर खान अपने टीवी शो सत्यमेव जयते के लिए भी काफी चर्चा में बने रहते थे। उनका एक फैन इस शो से इतना प्रभावित हुआ कि वो रांची से साइकिल चलाकर उनसे मिलने मुंबई आ गया। आमिर ने अपने इस फैन से सड़क पर मुलाकात की थी।


शाहरुख खान
पठान फिल्म के स्टार एक्टर शाहरुख खान के कई सारे फैंस है, उन्होंने एक फैन पर एक फिल्म भी बनाई थी। किंग खान के एक फैन ने उनकी 22 हजार तस्वीरें घर और शॉप पर सजा रखी है।

सलमान खान
शाहरुख की तरह सलमान खान के फैंस की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन सलमान खान के एक फैन ने सभी हदें पार कर दी थी। उनका ये फैन सलमान खान से मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया था।


Next Story