मनोरंजन
फिल्म जाट, सनी देओल के एक्शन को लेकर लोगों में क्रेज देखा जा रहा, जानें पूरी खबर
jantaserishta.com
19 April 2025 9:00 AM IST

x
> इंदौर में गाड़ियों के काफिले के साथ फिल्म देखने पहुंचे
उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। गदर 2 के बाद तो एक्टर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आ गए हैं। अब उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसने ओपनिंग-डे पर भी 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी बीच सोशल मीडिया पर उज्जैन के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें सनी पाजी के फैंस ट्रैक्टरों में बैठकर मूवी देखने जा रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि रोड पर कई लोग हैं, जो ट्रैक्टर में बैठे हैं। वहीं, गाड़ियों में जाट के पोस्टर लगे हुए हैं और डीजे पर लाउड म्यूजिक बज रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब यह सीन देखने को मिला हो, इससे पहले साल 2023 में गदर 2 के वक्त यही सुनामी आई थी। फिल्म की बात करें तो इसमें सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। उनका एक डायलॉग काफी फेमस हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं, ”ये ढाई किलो के हाथ का पावर पूरा नॉर्थ देख चुका है… अब साउथ की बारी है” वहीं विलेन बनकर रणदीप हुड्डा भी एक्टर से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





