मनोरंजन

'बेशर्म रंग ' पर लोग लगा रहे चोरी का आरोप, रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी शाहरुख खान की पठान

Neha Dani
14 Dec 2022 7:27 AM GMT
बेशर्म रंग  पर लोग लगा रहे चोरी का आरोप, रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी शाहरुख खान की पठान
x
" वहीं एक दूसरे यूजर ने आरोप लगाया कि पठान गाना फ्रेंच सिंगर जैन के गाने 'मकीबा' से चुराया गया है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान (Pathaan)' का पहला गाना 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका (Deepika Padukone) और शाहरुख का सेंसुअश अंदाज फैंस को खूब लुभा रहा है। लेकिन 'पठान' का पहला गाना रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है, दरअसल 'बेशर्म रंग' सॉन्ग पर चोरी का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के इस गाने ने सिंगर जैन के सुपरहिट सॉन्ग मकीबा (Makeba) गाने की धुन चुराई है। केवल इतना ही नहीं ट्विटर पर लोग 'बेशर्म रंग' और 'मकीबा' दोनों गानों के वीडियो क्लिप्स को सबूत के तौर पर शेयर कर रहे हैं।
'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' पर लोग लगा रहे चोरी का आरोप
एक यूजर ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान (Pathaan)' के गाने को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "जैसे ही मैंने बेशर्म रंग गाना सुना, मुझे लगा कि यह धुन मैंने पहले कहीं सुनी हुई है। बेशर्म रंग की यह धुन जैन के मकीबा गाने से चोरी की गई है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने आरोप लगाया कि पठान गाना फ्रेंच सिंगर जैन के गाने 'मकीबा' से चुराया गया है।

Next Story