मनोरंजन

पर्ल वी पुरी जेल से आएंगे बाहर, कोर्ट से मिली जमानत, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
15 Jun 2021 2:02 PM IST
पर्ल वी पुरी जेल से आएंगे बाहर, कोर्ट से मिली जमानत, जाने पूरा मामला
x

नाबालिग से रेप केस में फंसे टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है. 4 जून 2021 को पुलिस ने पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया था. पर्ल के वकील जितेश अग्रवाल ने एक्टर की बेल को कंफर्म किया है.

पर्ल को कोर्ट ने दी जमानत
गिरफ्तार होने के बाद 5 जून को पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट में पेश किया गया था. जहां पर उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था. कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसके बाद 11 जून पर्ल की जमानत याचिका को कोर्ट ने फिर से खारिज कर दिया था. अब आखिरकार न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद एक्टर को कोर्ट ने जमानत दी है.
पर्ल टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. पर्ल पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद उनके फैंस और करीबी शॉक्ड हो गए थे. हालांकि किसी ने भी पर्ल पर लगे इन आरोपों को सच नहीं माना है. सोशल मीडिया पर फैंस समेत पर्ल को जानने वाले सितारों ने कैंपेन चलाया और पर्ल के लिए न्याय मांगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story