मनोरंजन
शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचीं पायल रोहतगी, पैरों से चावलों का कलश गिराकर घर में किया प्रवेश
Rounak Dey
14 July 2022 2:34 PM IST

x
शादी के बाद ये कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है।
एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को पार्टनर संग्राम सिंह संग शादी के बंधन में बंधने के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन का ससुराल में ग्रैंड स्वागत हुआ। सासू मां ने अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाया। वहीं पति संग ससुराल की सारी रस्में निभाने के बाद पायल अपने मायके फेरा डालने पहुंच गई है। पगफेरे का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
शादी के बाद मायके पहुंची पायल रोहतगी का उनकी मां ने आरती उतारकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पैरों से चावलों का कलश गिराकर एक्ट्रेस ने लाल आल्टे की थाली में पैर रखकर घर में प्रवेश किया।
इस दौरान पायल येलो फ्लोरल सूट में खूबसूरत नजर आईं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें, शादी से पहले संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 9 जुलाई, 2022 को एक दूजे संग जीने मरने की कसमें खाईं। शादी के बाद ये कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Next Story





