मनोरंजन
शादी के बाद पहली बार नजर आए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, कैजुअल लुक में जबरदस्त बॉन्डिग दिखी
Rounak Dey
3 Aug 2022 10:07 AM IST

x
2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी में खास रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गई है। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और हैदराबाद में अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी दी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। अपने दोस्तों को वेडिंग पार्टी देने के बाद अब कपल बिल्कुल फ्री हो गया है और मुंबई वापिस लौट आया है। शादी के बाद हाल ही में दोनों को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नई नवेली दुल्हन पायल रोहतगी येलो और ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग लोयर पहने नजर आ रही हैं।
माथे पर तिल्क और बाहों में रेड चूड़े से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं संग्राम येलो और ब्लैक शर्ट में हैंडस्म दिख रहे हैं।
एक साथ कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें, साल 2011 में पायल और संग्राम की मुलाकात हुई थी। साल 2014 में, इस जोड़े ने अहमदाबाद में सगाई की और आठ साल के इंतजार के बाद आखिरकार 9 जुलाई, 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी में खास रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Next Story





