मनोरंजन

Payal Chandi Ki: सपना चौधरी का नया गाना 'पायल चांदी की' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

jantaserishta.com
14 March 2021 4:11 PM IST
Payal Chandi Ki: सपना चौधरी का नया गाना पायल चांदी की रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
x

अपने धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हुआ है. सपना के इस नए गाने का नाम पायल चांदी की है. सपना ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. हर गाने की तरह सपना का ये गाना भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है.

इससे पहले 8 मार्च को सपना चौधरी का गाना 'गुंड़ी' भी रिलीज हुआ था. उनके इस गाने ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस गाने को सपना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज किया था.
बात करें नए गाने पायल की चांदनी की तो सपना इस गाने में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. वह हरियाणवी पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने को अपनी आवाज दी है हरियाणा की मशहूर सिंगर रेणुका पवार ने. गाने को मुकेश जज ने लिखा है और म्यूजिक रांझा संगीत का है.
सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी काम किया है. बिग बॉस में उन्हे खूब पसंद किया गया था. इस शो के बाद वह हर घर में फेमस हो गई थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story