मनोरंजन

पवनदीप राजन ने किया बप्पी दा को याद

jantaserishta.com
17 Feb 2022 8:41 AM IST
पवनदीप राजन ने किया बप्पी दा को याद
x

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार (Bappi Da Last Rites) आज सुबह 10 बजे होगा। कल उनके परिवार की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया कि बप्पी दा के बेटे यूएस में हैं और उनके आते ही अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी। डॉक्टर्स के मुताबिक बप्पी लहरी का इलाज पिछले 1 महीने से चल रहा था लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी थी। वह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। बीते मंगलवार को हालत नाजुक होते ही उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में ही इलाज के दौरान बप्पी दा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी का निधन OSA (Obstructive Sleep Apnea) नाम की बीमारी के चलते हुआ है। अजय देवगन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है। कल दिन में अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, काजोल समेत कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे थे। बता दें कि कुछ घंटे पहले ही बप्पी लहरी के बेटे बप्पा (Bappi Da Son) पूरे परिवार के साथ मुंबई वापस आ गए हैं।

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने सोशल मीडिया पर बप्पी लहरी और लता मंगेशकर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कुछ ही दिन के अंदर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दो आइकन हमें छोड़कर चल गए। संगीत की दुनिया में एक खालीपन छोड़ गए हैं। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे बप्पी दा...सर..आपकी आत्मा को शांति मिले।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story