मनोरंजन
पवन सिंह का नया VIDEO रिलीज होते ही करोड़ों के लाइक्स की बौछार, तारीफे करते नहीं थके फैंस...
Shubhra Nandy
16 Dec 2020 2:30 PM IST

x
भोजपुरी गानों का अलग ही फैनबेस है और ये दर्शक ना सिर्फ अपने स्टार्स को बेहद प्यार देते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी गानों का अलग ही फैनबेस है और ये दर्शक ना सिर्फ अपने स्टार्स को बेहद प्यार देते हैं बल्कि उनके वायरल सॉन्ग्स इस बात की तस्दीक भी कर देते हैं. ऐसे ही एक भोजपुरी स्टार हैं पवन सिंह. पवन सिंह के गानों को दर्शक ना सिर्फ जमकर प्यार देते हैं बल्कि इन गानों के लाखों में व्यूज आते हैं. हाल ही में रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'मोहब्बत कर गइल अखियां' भी फैन्स को खूब लुभा रहा है. पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इस गाने को अभी तक 73 लाख दर्शक देख चुके हैं.
73 लाख बार देखा जा चुका है गाना
यूट्यूब पर अपलोड किए गए पवन सिंह के इस गाने को अबतक 73 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के इस वायरल हो चुके गाने को वेब म्यूजिक नाम के यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है.
इसके अलावा इस गाने पर फैन्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कमेंट्स सेक्शन में फैन्स पवन सिंह के लुक और अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. साफ है कि पवन सिंह ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के शानदार एक्टर और सिंगर हैं बल्कि दर्शक भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं.
Next Story





