मनोरंजन

पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' रिलीज, मचा तहलका

Triveni
5 Jun 2021 7:43 AM GMT
पवन सिंह का नया गाना पुदीना ऐ हसीना रिलीज, मचा तहलका
x
कोरोना काल में भी भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। साथ ही सिंगर और एक्टर पवन सिंह भी बैक-टू-बैक अपने नए गाने रिलीज कर फैंस को एंटरटेन करने में जुट गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|कोरोना काल में भी भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। साथ ही सिंगर और एक्टर पवन सिंह भी बैक-टू-बैक अपने नए गाने रिलीज कर फैंस को एंटरटेन करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Hasina) आउट हो गया है। जिसे सुनने के बाद फैंस ने इसपर खूब प्यार बरसाया है।

पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' (Pudina Ae Hasina) एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसे कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन परिप्रेक्ष्य में बनाया गया है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से प्रेमी यानी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड घर में कैद रहती है, और इधर पवन सिंह उससे मिलने के लिए बेताब हुए जाते हैं। इसी बीच प्रेमी का दोस्त उसे एक तरकीब सुझाता है कि दोनों ठेले पर पुदीना लेकर बेचने निकले और फिर यहीं से शुरुआत होती है, असली गाने और रोमांस की

'पुदीना ऐ हसीना' गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने आवाज दी है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। वहीं, इसके वीडियो एडिटर रवि पंडित,पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
'पुदीना ऐ हसीना' गाने को कुछ समय पहले ही Wave Music चैनल पर अपलोड किया गया है। और इसे थोड़ी ही देर में 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 7 लाख से ज्यादा लोगों ने गाने पर लाइक का बटन दबाया है।


Next Story